नीरज मीणा
स्मार्ट हलचल/मंडावर।उपखंड मुख्यालय के कृषि उपज मंडी पहाडबंद के लोगों ने एसडीएम कार्यालय में भारी संख्या में पहुंचकर शिकायत दी है कि कृषि उपज मंडी पहाडबंद में हमारे खेत है और हमारी चालीस घरों की जनसंख्या है जिसमें बच्चों और महिलाओं को काफी बार बंदरों के हमला कर देते हैं जिससे हमें आम आदमी निकलना मुश्किल हो गया है एसडीएम से जल्दी से जल्दी बंदरों से निजात दिलाने का आग्रह किया।
इस मौके लोकेश रायपुर, दिनेश मीना, अंशुल नारेड़ा,हरकेश मीना,व महिला चंदा मीना,सरोज देवी,मुली देवी लाली मीना,चतरो, बत्तो मीना सहित अनेक महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।
