Homeभीलवाड़ाअज्ञात कारणों से युवक लटका फांसी के फंदे पर

अज्ञात कारणों से युवक लटका फांसी के फंदे पर

विक्रम सिंह

काछोला । काछोला थाना क्षेत्र के जाल का खेड़ा में एक युवक द्वारा अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है घटना शुक्रवार रात्रि के समय की है, जब युवक ने अपने ही घर पर फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली मृतक की पहचान जाल का खेड़ा निवासी जगदीश पुत्र छीतर रैगर के रूप में हुई परिजनों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने पर काछोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की । काछोला थाने के उप निरीक्षक बालकिशन शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा । फिलहाल आत्महत्या के कारणों को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES