अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो गंभीर घायल

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- नेशनल हाईवे 758 पर सवाईपुर व ढ़ेलाणा गांव के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें दो जने गंभीर घायल हो गए, घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, सूचना पर सवाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची । कांस्टेबल संदीप कुमार ने बताया कि सवाईपुर व ढ़ेलाणा के बीच डेयरी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक टक्कर मार दी, जिसमे छगन पिता भुरा मेघवंशी 32 वर्ष निवासी भीलवाड़ा जेल व एक अन्य दुसरा युवक घायल हो गया । दोनों गंभीर घायलों को सवाईपुर 108 एंबुलेंस से मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया । मौके पर ग्रामीणों व राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई ।।