Homeभीलवाड़ाअज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल

अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल

सुरेश चंद्र मेघवंशी

मोड़ का निंबाहेड़ा । ब्यावर–भीलवाड़ा मार्ग स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 158 पर मोड़ का निंबाहेड़ा के पास मंगलवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकल सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा अचानक हुआ और टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुरा से 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को प्राथमिक उपचार देते हुए भगवानपुरा अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए, जिससे कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।
पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है तथा युवक के पहचान के प्रयास जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular