मंगरोप@मुकेश खटीक।क्षेत्र के प्रसिद्ध आस्था केंद्र झांतलामाता शक्तिपीठ परिसर,काबरा गांव में अखिल भारतीय धनगर मेवाड़ा गाडरी समाज के तत्वावधान में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती श्रद्धा,उत्साह और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के विकास,शिक्षा,संगठनात्मक मजबूती तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।साथ ही समाजहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर विचार-विमर्श किया गया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण समाज के जनसहयोग से झांतलामाता शक्तिपीठ परिसर में करीब 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित भव्य प्रवेश द्वार एवं धर्मशाला का लोकार्पण रहा।यह निर्माण कार्य समाज की एकजुटता और सामूहिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है।समाज के कार्यकर्ता मदनलाल गाडरी एवं गोपाललाल गाडरी ने बताया कि वर्ष 2021 में झांतला माता मंदिर के मुख्य मार्ग पर भव्य प्रवेश द्वार निर्माण का कार्य समाज के आर्थिक सहयोग से प्रारंभ किया गया था।वर्षों की मेहनत और समाजजनों के सहयोग से यह कार्य पूर्ण हुआ,जिसके उपलक्ष्य में अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर तीन दिवसीय उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया।उद्घाटन समारोह के प्रथम दिन पारंपरिक बगड़ावत कार्यक्रम आयोजित हुआ,जिसमें कल्याणपुरा से आए कलाकारों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।दूसरे दिन आयोजित भजन संध्या में स्थानीय कलाकारों ने भक्तिमय प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।बैठक के दौरान समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने,शिक्षा को बढ़ावा देने, युवाओं को समाज सेवा से जोड़ने तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठित समाज ही विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकता है और समाजहित के कार्यों में सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है।कार्यक्रम में रावत युग प्रदीप सिंह राणावत,हर्ष प्रदीप सिंह राणावत,प्रद्युम्न सिंह पुरावत,हमीरगढ़ मंडल अध्यक्ष लालाराम गाडरी,जिला परिषद सदस्य भंवरलाल गाडरी,छोटूलाल गाडरी(मंगरोप),जिला महासचिव किशनलाल गाडरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।इसके अलावा समाज के कार्यकर्ता किशनलाल आमलीगढ़ पाछली,देवीलाल बिहारीपुरा,नारायणलाल सादी,शंकरलाल गाडरी रतनपुरा,रामसुख रातड़िया,भूरालाल मंगरोप,चतरालाल हमीरगढ़,भेरूलाल दरी,नानूराम पातलियास,नारूलाल करतीयास,शोभलाल रतनपुरा,जमनालाल गाडरी बिहारीपुरा सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला,पुरुष एवं युवा उपस्थित रहे।समारोह में मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना एवं पूर्व राजस्व मंत्री रामलाल जाट के शामिल होने का कार्यक्रम था,लेकिन आवश्यक कारणों से वे उपस्थित नहीं हो सके।
