बानसूर। स्मार्ट हलचल|यादव समाज द्वारा सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए रविवार को अहीर महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर यादव छात्रावास में समाज सुधार कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई। समाज के पूर्व अध्यक्ष किशन लाल यादव ने बताया कि इस महापंचायत में समाज के सभी वर्तमान एवं पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, प्रधान, चेयरमैन, जिला परिषद सदस्य, पंचायत सदस्य, सरपंच और समाज के राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय, जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय सभी पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। यादव ने यह भी बताया कि 100 दिन की कार्य योजना में लिए गए निर्णयों को 22 फरवरी को साधु-संतों की उपस्थिति में लागू किया जाएगा इस महापंचायत में बानसूर, नारायणपुर, विराट नगर, पावटा, कोटपुतली, बहरोड़, नीमराना, मुंडावर, कोटकासिम, तिजारा, किशनगढ़, खैरथल, अलवर सहित आसपास के क्षेत्रों से यादव समाज के लोग भाग लेंगे। बैठक में कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अजय यादव, पूर्व सरपंच रामसिंह, उद्योगपति रमेश यादव, मास्टर मातादीन यादव, रोहिताश्व, देशराज, प्रकाश यादव, अजय गुरुजी, प्रमोद यादव, कैप्टन हरीराम, जयमल नेता, देवीदयाल, सुरेंद्र कवि और कैलाश यादव सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहें।










