बड़ा विमान हादसा, 242 लोग की मौत
सड़कों पर लाशें बिखरीं, पहचानना मुश्किल; महिला के कटे सिर के साथ वीडियो बनाते दिखे लोग
फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी और 1.40 बजे हादसा हुआ। उस समय प्लेन 625 फीट की ऊंचाई पर था।
टेकऑफ के 2 मिनट बाद ही फ्लाइट बीजे मेडिकल कॉलेज एड सिविल हॉस्पिटल से टकरा गई। धमाके के बाद आग लग गई।

फ्लाइट में लगी आग इतनी भीषण थी कि हादसे के बाद आसमान में कई फीट ऊंचाई तक धुएं का गुबार दिखा।विमान में धमाका इतना जोरदार था कि कई लोगों के शव सड़क पर आ गिरे।एम्बुलेंस के जरिए जले हुए कई शवों को घटनास्थल से अस्पताल पहुंचाया गया है।मृतकों के अवशेषों को स्ट्रेचर पर रखकर हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है।हादसे के बाद महिला सिर धड़ से अलग हो गया। लोग कटे सिर की फोटो लेते दिखे। हॉस्पिटल में आने वाले ज्यादातर शव पूरी तरह से जले हुए हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्लेन का हिस्सा सिविल हॉस्पिटल के अंदर तक घुस गया।