Homeराज्यउत्तर प्रदेशएयरटेल द्वारा बिना अनुमति सड़क खुदाई स्थानीय लोगों में रोष:-जोन- 7

एयरटेल द्वारा बिना अनुमति सड़क खुदाई स्थानीय लोगों में रोष:-जोन- 7

समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ। स्मार्ट हलचल|नगर निगम जोन 7 क्षेत्र के इंदिरा नगर स्थित C-1073/1, होटल रामा के निकट, एयरटेल कंपनी द्वारा सड़क पर बिना किसी पूर्व सूचना के खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस अघोषित कार्य से स्थानीय निवासियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।खुदाई के चलते सड़क पर धूल व कीचड़ का माहौल बन गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है। क्षेत्रवासियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस मुद्दे को उठाया है और नगर निगम अधिकारियों से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है।
मामले की जानकारी अधिशासी अभियंता को भी दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि न तो कोई सूचना दी गई, न ही कोई चेतावनी दी गई। लोग आश्चर्यचकित हैं कि इस तरह की गतिविधियाँ बिना प्रशासनिक अनुमति के कैसे संचालित हो रही हैं।
निगम अधिकारियों से अपेक्षा की जा रही है कि वे जल्द से जल्द इस मुद्दे पर संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करें, ताकि आम जनमानस को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES