Homeभीलवाड़ारोडवेज डिपो भीलवाड़ा पर एटक का दो दिवसीय धरना संपन्न, 8 सूत्रीय...

रोडवेज डिपो भीलवाड़ा पर एटक का दो दिवसीय धरना संपन्न, 8 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन

पंकज पोरवाल

भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल|राजस्थान स्टेट रोड़वेज एम्पलाईज यूनियन ’’एटक’’ के नेतृत्व में प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय धरने के आव्हान पर रोड़वेज डिपो भीलवाड़ा आगार पर ’’8 सूत्रीय मांग-पत्र’’ को लेकर राज्य स्तर पर दो दिवसीय धरना प्रदर्शन के आव्हान पर भीलवाड़ा आगार पर अध्यक्ष शंकर लाल गुर्जर, कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग, सचिव चन्द्र प्रकाश खटीक, राजेन्द्र विश्नोई, इलिहास मोहम्मद, रिटायर्ड कर्मचारी नेता जमील अहमद, भगवान सिंह, मनोहर लाल शर्मा, फखरूद्दीन, भंवर सिंह, राजेन्द्र सेन, शराफत अली, लालाराम जी आदि उपस्थित रहे एवं एटक के महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर धरना दिया। रोड़वेज कर्मचारी इंकलाब जिन्दाबाद, मजदूर विरोधी सरकार नहीं चलेगी व हमारी मांगे पूरी करो के नारे लगाए गए। यूनियन प्रतिनिधियों ने मुख्य प्रबन्धक को प्रबन्ध निदेशक के नाम 8 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा, जिसमें मुख्य तौर से रोड़वेज में 2500 नई बसें खरीदने, नई भर्ती करने व रिटायर्ड कर्मचारियों का बकाया भुगतान तुरन्त करने बाबत, समय पर पदोन्नति करने आदि मांगों के बारे में ज्ञापन सौंपा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular