अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म धमाल 4 सिनेमाघरों में आज 10 जुलाई से सिनेमाघरों में

राजेन्द्र खटीक

स्मार्ट हलहल|मुंबई-अजय देवगन की धमाल बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक है। इस फ्रेंचाइजी की अब तक तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। अब बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने धमाल 4 आ गई है। यह फिल्म 10 जुलाई आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं, पहली बार रवि किशन की भी इस फ्रेंचाइजी में एंट्री हुई है। वह फिल्म में विलेन के किरदार में दिखेंगे। हालांकि, उनका यह विलेन अवतार खूंखार नहीं, बल्कि काफी फनी है।
ऐसे में मेकर्स ने इसका ट्रेलर कभी का रिलीज कर दिया था, जो कॉमेडी से भरपूर है। इस मजेदार ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। यूट्यूब पर इसे करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं और इसकी व्यूज लगातार बढ़ रही है।
ट्रेलर को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं। इन 9 दिनों में इसे 4.6 करोड़ यानी 46 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इतना ही नहीं, यह ट्रेलर यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में भी बना हुआ है। पिछले कई दिनों से धमाल 4 का ट्रेलर यूट्यूब पर नंबर 2 पर ट्रेंड कर रहा है।