Homeराज्यउत्तर प्रदेशस्वागत में हजारों की भीड़ से कानपुर में प्रमाणित हुई अजय कपूर...

स्वागत में हजारों की भीड़ से कानपुर में प्रमाणित हुई अजय कपूर की लोकप्रियता

स्वागत में हजारों की भीड़ से कानपुर में प्रमाणित हुई अजय कपूर की लोकप्रियता

– भाजपा में शामिल अजय कपूर का कानपुर में हुआ भव्य स्वागत

– तीन बार कांग्रेस से विधायक रहे और अब भाजपा में शामिल हुए अजय कपूर की हर जाति, हर धर्म और हर वर्ग के मतदाताओं में चुनाव जीतने की हद तक मानी जाती मजबूत पकड़

– बहुत जल्द कांग्रेसियों समेत हजारों समर्थकों को भाजपा में शामिल कराने का रिकॉर्ड तोड़ने वाले पहले नेता साबित होंगे अजय कपूर

सुनील बाजपेई
कानपुर। कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने के बाद तीन बार के विधायक अजय कपूर का दिल्ली से यहां पहुंचने पर हजारों लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय और जिला कार्यालय के पदाधिकारी नेताओं का भी आशीर्वाद लिया। दिल्ली से कानपुर पहुंचने पर उन्होंने जिला और क्षेत्रीय कार्यालय में भी पहुंचकर नेताओं और पदाधिकारियों का भी आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह उद्यमियों की जानी-मानी संस्था कोपे स्टेट भी पहुंचे, जहां उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण करने के साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में भी अग्रणी उनके जेष्ठ भ्राता चेयरमैन विजय कपूर ने भी सैकड़ों उद्यमियों के साथ भाजपा नेता अजय कपूर का भाव भीना जोरदार स्वागत किया, जिसमें उद्यमियों और व्यापारियों के साथ ही गणमान्य नागरिक भी शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने घर पहुंच कर अपनी माताजी और बड़ों का भी आशीर्वाद लिया।
पार्टी सूत्रों का दावा है कि कांग्रेसी से भाजपाई हुए मतदाताओं में मजबूत पकड़ वाले अजय कपूर भाजपा के पहले ऐसे नेता होंगे जो बहुत जल्द हजारों समर्थकों नेताओं और पदाधिकारियों को भाजपा में शामिल करने का रिकॉर्ड भी तोड़ेंगे ,जिसकी तैयारियां भी अंतिम चरण में बताई जाती हैं।
अवगत कराते चलें कि हर जाति, हर धर्म और हर वर्ग के मतदाताओं में चुनाव जीतने की हद तक मजबूत पकड़ रखने वाले चर्चित अजय कपूर हाल में ही प्रखर राष्ट्रवाद की भावना को दृष्टिगत रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन से भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हुए हैं।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES