जे पी शर्मा
बनेड़ा – उपखण्ड सर्किल के लाम्बिया खुर्द ग्राम पंचायत के अकबरपुरा ओर सरदारपुरा गांवो में दो घरों को निशाना बनाते हुए। अज्ञात चोर सोने चांदी के गहने सहित हजारों रुपए की नकदी चुरा कर के फरार हो गए। थाना सर्किल के अकबरपुरा गांव निवासी उम्मेद खां कायमखानी के कमरे के ताले तोड़कर अंदर गुसे चोर कमरे में रखी लोहे की पेट्टी निकाल कर के घर के पीछवाडे बाड़े में ले जाकर के अंदर से सात -आठ हजार की नकदी के साथ ही एक चांदी का नारियल और कपड़े चुरा ले गए। इसी प्रकार सरदारपुरा गांव में रहने वाले रतन लाल जाट के घर के मकान की खिड़की की जाली हटाकर के कमरे में घुसे चोरों ने कमरे में रखी आलमारी के ताले तोड़कर के आधार तोला सोने कि कान की झुमरिया एक पायजेब जोड़ी अंगुठी सहित चांदी के अन्य गहने तथा सात हजार कि नकदी चुरा ले गए। सोमवार सुबह जाग होने पर दोनों जगहों पर चोरी की वारदातो का पता लगने पर लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
