भीलवाड़ा । आर सी व्यास कॉलोनी में महिलाओं ने सजधज कर सामूहिक रूप से गणगोर पर पूजा अर्चना की गई और अखंड सुहाग और घर में खुशहाली की कामना की साथ ही उद्यापन दिया, महिलाएं सेवरे लेकर निकली और गीतों पर झूमी और मंगल गीत गाये । गणगौर पूजा हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को होती है. इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए व्रत रखती हैं और पूजा करती हैं ।गणगौर का व्रत और पूजन अविवाहित युवतियां भी करती हैं ताकि उनको मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त हो सके । गणगौर का संबंध भगवान शिव और माता पार्वती से है. गण का अर्थ शिव और गौर का अर्थ गौरी है इसलिए इस व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं. शिव और गौरी की पूजा करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य एवं सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद मिलता है । इस अवसर पर आर सी व्यास कॉलोनी की मंजू शर्मा,पुष्पा शर्मा,गायत्री शर्मा,जोनु शर्मा,अरुणा, विशाखा,मोनिका,सरीता, मांगी देवी,हेमलता,अंतिमा, सिमा,रेखा,मोनिका, नेहा
अनेक महिलाएं थी ।













