Homeराजस्थानकोटा झालावाङतालेड़ा व अकतासा पंचायत इकाई की कार्यकारिणी का गठन

तालेड़ा व अकतासा पंचायत इकाई की कार्यकारिणी का गठन

स्मार्ट हलचल,बूंदी। कांग्रेस में तालेड़ा और अकतासा पंचायत इकाई की कार्यकारिणी का गठन किया। तालेड़ा मंडल अध्यक्ष इमरान देशवाली, की अनुशंसा पर तालेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम शंकर राठौड़, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जगरूप सिंह रंधावा, कांग्रेसी नेता कृष्ण कुमार मीणा, और कांग्रेसी नेता जोधराज गुर्जर, पूर्व उप प्रधान अमित शर्मा की सहमति अनुसार तालेड़ा पंचायत अध्यक्ष राजेश मेघवाल, उपाध्यक्ष संजय जैन, मंत्री रिंकू गौतम, महामंत्री सैयद ऐफाज अली, महिला अध्यक्ष सूरज बाई गुर्जर, हसीना बानो, अकतासा पंचायत अध्यक्ष राजवीर मीणा, उपाध्यक्ष पूरण चौधरी, महामंत्री रामनिवास गुर्जर, मंत्री शिवराज मेघवाल, महिला अध्यक्ष पूर्व सरपंच संजू गुर्जर, को नियुक्त किया गया सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा का आभार व्यक्त किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -