आई स्टैंड विद अलका लाम्बा’ अभियान: चित्तौड़गढ़ महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष यशोदा पुरोहित पहुँचीं दिल्ली

राजनीति | महिला कांग्रेस | दिल्ली एक्शन

‘आई स्टैंड विद अलका लाम्बा’ अभियान: चित्तौड़गढ़ महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष यशोदा पुरोहित पहुँचीं दिल्ली

महिला आरक्षण बिल विरोध प्रदर्शन मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष के समर्थन में एकजुट हुआ महिला विंग; जंतर-मंतर आंदोलन को लेकर केवल अलका लांबा पर FIR दर्ज करने को बताया आवाज दबाने का प्रयास
विशेष राजनीतिक रिपोर्ट: स्मार्ट हलचल ब्यूरो (चित्तौड़गढ़)

चित्तौड़गढ़/नई दिल्ली, 5 जून। महिला आरक्षण बिल को लेकर वर्ष 2024 में नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन से जुड़े एक मामले में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लाम्बा के समर्थन में देशभर की महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ चित्तौड़गढ़ की महिला जिला अध्यक्ष यशोदा नरेंद्र पुरोहित ने भी दिल्ली पहुंचकर भाग लिया।

‘आई स्टैंड विद अलका लाम्बा’ अभियान को मिला भारी समर्थन:

इस अभियान के तहत कांग्रेस महिला विंग के राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों ने इंदिरा भवन दिल्ली में अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। चित्तौड़गढ़ महिला जिला अध्यक्ष यशोदा नरेंद्र पुरोहित का कहना है कि जंतर-मंतर पर हुए लोकतांत्रिक आंदोलन में देश भर से आई हुई हजारों महिलाओं ने भाग लिया था, ऐसे में केवल अलका लांबा जी के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई किया जाना देश की महिलाओं की आवाज को दबाने का प्रयास है। किसी एक व्यक्ति को निशाना बनाना कतई न्यायसंगत नहीं है।

राजस्थान से दिल्ली पहुँचे कई दिग्गज पदाधिकारी:
राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह के नेतृत्व में प्रदेश की लगभग 80 की संख्या में पहुँची महिला पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों ने इस एकजुटता अभियान में प्रमुख रूप से भाग लिया। इसमें प्रदेश महासचिव श्रीमती वंदना शर्मा ने भी चित्तौड़गढ़ महिला जिला अध्यक्ष यशोदा नरेंद्र पुरोहित के साथ इंदिरा भवन दिल्ली में आयोजित इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति अपना पूरा समर्थन व्यक्त किया।