वंशिका की मौत का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग
नीरज मीणा
महुवा। स्मार्ट हलचल/जयपुर के प्रताप नगर में वंशिका गर्ग की मौत के बाद अग्रवाल समाज के लोगों में काफी रोष व्यक्त किया जा रहा है। इसी मामले को लेकर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन( पूर्वी राजस्थान) के प्रदेशाध्यक्ष अशोक गर्ग के नेतृत्व में सोमवार को जिला अग्रवाल सम्मेलन संस्थान दौसा के युवा जिला अध्यक्ष रोहित गर्ग के नेतृत्व में अग्रवाल समाज के लोगों द्वारा पृथ्वीराज मीणा तहसीलदार कार्यवाहक उपखंड अधिकारी महुवा को जयपुर प्रताप नगर निवासी वंशिका गर्ग की मौत के आरोपी की गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया, ज्ञापन में रोहित गर्ग ने उपखंड अधिकारी महुवा से निवेदन किया कि जयपुर के प्रताप नगर स्थित ए आई एस रेजिडेंसी के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जाएं और सबूत इकट्ठा करके सही तरीके से जांच कर आरोपी को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डाला जाएं।
रोहित गर्ग ने बताया कि उपखंड अधिकारी महुवा को ज्ञापन सौंपते वक्त अध्यक्ष महुवा अग्रवाल समाज के सतीश चंद गुप्ता ,महामंत्री तारा चंद गोयल , वरिष्ठ उपाअध्यक्ष योगेंद्र गोयल,जिला कोषाध्यक्ष राजेन्द्रप्रसाद गोयनका ,महुवा युवा अध्यक्ष विजय सिंघल , महिला जिलामहामंत्री श्रीमती रेनू गोयल, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती आशा गुप्ता,एडवोकेट सुमन अग्रवाल, अखिलेश चौधरी,गणपत मंगल पवन गोयल अग्रवाल समाज के सैकड़ो लोग मौजूद थें।
