Homeभीलवाड़ाहरीश कुमार सालवी बनें अखिल भारतीय बलाई महासभा भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष

हरीश कुमार सालवी बनें अखिल भारतीय बलाई महासभा भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष

(पंकज पोरवाल)

भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय बलाई महासभा (रजि.) द्वारा संगठनात्मक विस्तार करते हुए हरीश कुमार सालवी को भीलवाड़ा जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति और संभागीय अनुशंसा के आधार पर की गई है। संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने सालवी की नियुक्ति पर विश्वास व्यक्त किया है कि उनके संगठनात्मक अनुभव और सामाजिक सक्रियता से समाज में सकारात्मक सोच और समरसता बढ़ेगी। महासभा ने आशा व्यक्त की है कि हरीश सालवी नेतृत्व क्षमता के माध्यम से सामाजिक विकास और युवाओं को जोड़ने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएंगे। हरीश कुमार सालवी की इस नियुक्ति पर महासभा के विभिन्न पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा और सभी ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को जिले में एक नई मजबूती और सक्रिय गति प्राप्त होगी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES