सूरौठ।स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा ने संगठन के जिला अध्यक्ष राम पंडा की सहमति से गांव जगर निवासी कुंज सहारिया पुत्र दिनेश चंद सहारिया को ब्राह्मण परिषद का करौली युवा जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। सहारिया को युवा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के जिला संरक्षक यातेन्द्र सहारिया जटवाड़ा, भागीरथ शर्मा, ओम प्रकाश शुक्ला, प्रमोद तिवाड़ी, कमलेश पाराशर, भागवताचार्य त्रिलोक वशिष्ठ, भगवान सहाय कटारा, रामप्रताप पाराशर, गौरी पंडित, बबलू तिवाड़ी, संजय शुक्ला, अवधेश गोदुहन, ललित सहारिया आदि क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के लोगों ने उनका अभिनंदन किया है।