अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय टीम ने किया कार्यकारिणी का विस्तार
आस्था बनी सह प्रभारी, प्रीति को बनाया प्रदेश अध्यक्ष एवं सरोज को दी महासचिव (संगठन) की जिम्मेदारी
जयपुर:स्मार्ट हलचल/अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतिमा इंदौरिया ने कोर कमेटी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये प्रीति पाण्डेय को राजस्थान इकाई का प्रदेश अध्यक्ष, आस्था वशिष्ठ को प्रदेश सह प्रभारी एवं सरोज शर्मा को प्रदेश महासचिव (संगठन) के पद पर मनोनीत किया है। तीनो पदाधिकारी जल्द से जल्द प्रदेश टीम का गठन करने में महती भूमिका निभाएंगे, ऐसी आशा व्यक्त की गई है।