Homeराजस्थानअलवरअखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) बहरोड़ इकाई द्वारा धूमधाम से मनाया गया...

अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) बहरोड़ इकाई द्वारा धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) बहरोड़ इकाई द्वारा धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

बहरोड़: स्मार्ट हलचल/अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) बहरोड़ इकाई द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमे सर्व प्रथम परशुराम जी को पुष्प अर्पण करके यात्रा का इकाई के संरक्षकों के साथ महेश तिवाड़ी थाना अधिकारी बहरोड़, केजी कौशिक, मोहित शर्मा के साथ सभी विप्र बंधुओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा मे भगवान परशुराम जी के अलावा श्याम बाबा, राधा कृष्ण, शिव पार्वती, हनुमान जी के साथ सात झाँकियां थी। दिल्ली से आये कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। जिसने भी शोभायात्रा देखी, एकटक देखता रह गया। सभी महिला-पुरुष एवं बच्चों के गले में परशुराम नाम के केसरिया दुपट्टे यात्रा में चार चांद लगा रहे थे। महिलाओं की संख्या और उनका जज्बा देखने लायक़ था। जगह जगह महिलाओं ने डांस किया। शोभायात्रा का रास्ते मे सामाजिक संगठनों के द्वारा पुष्प वर्षा के द्वारा स्वागत किया गया। पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। शोभायात्रा के अंत तक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी साथ रहे। गंतव्य स्थल पर पहुंचने के बाद 111 दीपों के साथ महाआरती की गयी। उसके बाद कन्याओं को भोजन करवाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों से पधारे हुए विप्र बंधुओ के साथ समाज के भामाशाहो का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। उसके उपरांत पधारे हुए विप्र बंधुओ ने प्रसादी एवं भोजन का आनंद लिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव शर्मा के साथ जयपुर से पधारी महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतिमा इंदौरिया, राष्ट्रीय संयोजक श्रीराम इंदौरिया, प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त शर्मा, बहरोड़ प्रभारी महेंद्र शर्मा, शक्ति रिसोर्ट के डायरेक्टर मोहित शर्मा, संरक्षक बृज किशोर शर्मा, शेखर शर्मा, दीनदयाल शर्मा, रघूपाल शर्मा, कमल शर्मा, मनोज शर्मा, राजेंद्र गौतम, भगवान राजपुरोहित (बीकानेर मिष्ठान्न भंडार), नवीन बंटी शर्मा, मुकेश शर्मा, सेवानिवृत्त तहसीलदार केके शर्मा, एडवोकेट हुकुम चंद शर्मा, दामोदर शर्मा, एडवोकेट राहुल शर्मा, दिनेश शर्मा रीडर, ग्रामीण अध्यक्ष शिवचरण गुरूजी, युवा अध्यक्ष उमेश शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, जोधपुर प्रभारी गजेंद्र राजपुरोहित, राधेश्याम बोहरा, अशोक बोहरा, मनीष भारद्वाज, अनुज शर्मा, सुभाष शर्मा, अजीत भारद्वाज, मधुसूदन शर्मा, अमित भारद्वाज पार्षद, सोनू शर्मा, दौलत राम झिमरिया, रामानंद मास्टर जी, महेश पारीक, जगन्नाथ शर्मा, रमेश चंद, पंकज मुदगल, मोहित शर्मा, करितेश शर्मा, विकाश मुदगल, पप्पू शर्मा के साथ सभी विप्र बंधुओ की उपस्थिति रही।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES