अशोक बने राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष, नीलम प्रदेश मंत्री एवं डॉ.जोशी को बनाया शिक्षा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष
(मनोज शर्मा)
जयपुर: स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) में विस्तार की श्रृंखला में राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव शर्मा ने संस्थापक अध्यक्ष डॉ.श्रीराम इंदौरिया के निर्देशानुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) के पद पर अशोक सिखवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष (शिक्षा प्रकोष्ठ) के पद पर डॉ.देवेन्द्र जोशी को मनोनीत किया है तथा प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) श्रीमती प्रीति पाण्डेय ने राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती अंतिमा इंदौरिया के निर्देशानुसार श्रीमती नीलम त्रिपाठी (बानसूर) को प्रदेश मंत्री के पद पर मनोनीत किया है।