Homeराजस्थानअलवरअखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) के पोषबड़ा महोत्सव का हुआ बहरोड़ में...

अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) के पोषबड़ा महोत्सव का हुआ बहरोड़ में आयोजन

बहरोड़:स्मार्ट हलचल/अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) की बहरोड़ इकाई के द्वारा पोष बड़ा महोत्सव का आयोजन शक्ति रिसोर्ट बहरोड़ मे आयोजित हुआ। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि रिवाला धाम के पूज्य महंत गणेशानंद जी महाराज रहे एवं विशिष्ट अतिथि केजी कौशिक पूर्व सदस्य सैनिक एवं कल्याण बोर्ड, राजस्थान सरकार, रुक्मणि कौशिक सुरक्षा परिषद स्थायी सदस्य भारत सरकार, मोहित शर्मा मैनेजिंग डायरेक्टर शक्ति रिसोर्ट रहे।
कार्यक्रम के दौरान गणेशानंद जी महाराज ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण की शक्ति बुद्धि है ना की बल। भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए सभी विप्रो को अपने बच्चों को रामायण, भगवदगीता का अध्ययन अवश्य करवाना चाहिए। केजी कौशिक ने भी सभी को संगठित रहने का आह्वान किया। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव शर्मा ने संगठन की उपलब्धि, उद्देश्य और आगामी कार्यक्रम के बारे मे बताया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए ब्राह्मण परिषद में लंबे समय से जुड़े भगवान सिंह राजपुरोहित को राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। साथ ही जिला प्रभारी कोटपूतली बहरोड़ के पद पर महेन्द्र शर्मा, बहरोड़ शहर अध्यक्ष के पद पर दीनदयाल शर्मा एवं बहरोड़ मिडिया प्रभारी के पद पर पत्रकार योगेश शर्मा की नियुक्ति की। इकाई के संरक्षक डॉ.रमाकांत शर्मा ने उदभाषण मे कहा कि बहरोड़ मे परशुराम भवन की बहुत आवश्यकता है, जिसके लिए अब इकाई को सभी विप्रो के साथ मिलकर इस कार्य को शुरू करना चाहिए। इस दौरान डॉ.रमाकांत जी ने सवा दो लाख रूपये की घोषणा की और कहा कि इसकी शुरुआत मुझसे ही शुरु करता हूँ। सभी विप्रो ने इस घोषणा को सराहा और एकजुट होकर इस कार्य को करने का प्रण लिया। कार्यक्रम मे प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत शर्मा, पुजारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पंडित सुरेश शास्त्री (भगवदाचार्य), बहरोड़ इकाई के संरक्षक कमल शर्मा, मनोज शर्मा, शेखर शर्मा, बृज किशोर शर्मा, दामोदर शर्मा, रघुपाल शर्मा, दिनेश शर्मा रीडर, शिव कुमार शर्मा, मुकेश शर्मा, कृष्णकांत शर्मा (पूर्व तहसीलदार), मांगेलाल शर्मा, महेश वशिष्ठ एवं संगठन के कार्यकारिणी सदस्य सुभाष शर्मा, अजीत भारद्वाज, अमित भारद्वाज के साथ मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट राहुल शर्मा, कमल शर्मा, शिवचरण शर्मा, उमेश वशिष्ठ, मनोज भारद्वाज का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र से काफ़ी संख्या मे विप्र पहुंचे। जिनमे पवन शर्मा, राकेश शर्मा, बाबूलाल शर्मा, रमेश शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, दशरथ, अनुज शर्मा, मनमोहन भारद्वाज, मनीष शर्मा, अजय शर्मा, देवकी नंदन, एडवोकेट वीरेंद्र मिश्रा, कौशल मिश्रा, सुरेन्द्र शर्मा, अनिल शर्मा, डॉ.सविता गोस्वामी सहित काफ़ी संख्या मे विप्र उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के बाद स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ सभी विप्रो ने आनंद लिया। मंच का सुन्दर संचालन पंडित अशोक वोहरा के द्वारा किया गया एवं बीच बीच मे धार्मिक बाते भी बताई गयी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES