(मनोज शर्मा)
बहरोड़ :स्मार्ट हलचल| शहर के शक्ति रिसोर्ट में रविवार को ब्राह्मण सम्मेलन एवं पोषबड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समाज के लोगो ने भाग लिया और प्रसादी ग्रहण की। आयोजन स्थल पर दिनभर उत्साह का माहौल रहा। अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव शर्मा ने बताया कि केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ.भूपेन्द्र यादव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। अपने सम्बोधन में उन्होंने गरीबी को ख़त्म करने एवं आपसी भाईचारा बनाये रखने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि कोटपूतली के पूर्व विधायक सुभाष शर्मा ने ब्राह्मण समाज को अपनी ताकत पहचानने और एकजुट रहकर कैसे समाज को मजबूत किया जा सकता हैं ये बताया। हरियाणा के नारनौल से आये विशिष्ट अतिथि पूर्व राजस्व मंत्री कैलाश शर्मा ने एक कविता के माध्यम से समाज को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि में अलवर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मोहित यादव, केजी कौशिक, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, प्रधान बस्तीराम, नगर परिषद के सभापति सीताराम यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष महासिंह एवं दिल्ली से पधारे परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री योगेश शर्मा तथा राष्ट्रीय सचिव भगवान राजपुरोहित, प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त शर्मा, जिला अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा, मण्डल अध्यक्ष दीनदयाल शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष कमल शर्मा, बहरोड़ संरक्षक डॉ.रमाकांत शर्मा, कमल शर्मा, मनोज शर्मा, शिव चरण शर्मा, शिव कुमार शर्मा, उमेश लावानिया, बृजकिशोर शर्मा, मुकेश शर्मा, सुभाष शर्मा, योगेश शर्मा, शक्ति रिसोर्ट के डायरेक्टर मोहित शर्मा, जिला महामंत्री डॉ.सौरभ गौड़, विरेंद्र शर्मा, यूथ अध्यक्ष उमेश वशिष्ठ, विधि अध्यक्ष राहुल शर्मा, दिनेश शर्मा, संजय पुरोहित, आनंद शर्मा, प्रतिमा शुक्ला, अशोक शर्मा, अशोक बोहरा, राधेश्याम बोहरा, कैलाश चन्द तिवाड़ी, मनोज मिश्र, मांगेलाल शर्मा, मनीष शर्मा, अमित भारद्वाज, नवीन बंटी शर्मा, पंकज शर्मा, अनिल शर्मा, अनुज शर्मा, प्रदेश सचिव गजेंद्र राजपुरोहित, मधुसूदन, सत्यनारायण शर्मा एवं हजारों की संख्या में विप्रगण उपस्थित रहे। मंच का संचालन राजेंद्र गौतम प्रिंसिपल ने किया।


