मनोज शर्मा
उदयपुर:स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) उदयपुर इकाई द्वारा 4 दिवसीय भगवान परशुराम जी जन्मोत्सव 30 अप्रैल, बुधवार को वल्लभाचार्य पार्क में भगवान परशुराम जी की प्रतिमा पर सेवा पूजा अर्चना के साथ सम्पन्न हुआ। सभी को ज्ञात है कि ब्राह्मण परिषद द्वारा 4 दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि), विप्र फाउंडेशन एवं ब्राह्मण समाज द्वारा शहर के फतह स्कूल से शाम 4 बजे निकली शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा गाजे बाजे के साथ भगवा ध्वज लिए परशुराम जी के जयकारों के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई यात्रा का पुनः फतह स्कूल में समापन हुआ। शोभायात्रा में ब्राह्मण परिषद की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, साथ ही शहरवासियों का ध्यान केंद्रित हुआ कि ब्राह्मण परिषद के समस्त सदस्यगणों द्वारा अपने हाथों पर काली पट्टी बांधकर शोभायात्रा निकाली। जिसमें पहलगाम में मारे गए बेगुनाह लोगों को पाकिस्तान के विरोध में श्रद्धांजलि एवं द्वितीय दिन ब्राह्मण परिषद की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मधु मेनारिया के नेतृत्व में महिला सदस्यों द्वारा परशुराम चौराहे पर शाम 5 बजे गौ सेवा के साथ सृजन से विसर्जन निर्देशिका पुस्तिका का विमोचन किया गया। सृजन से विसर्जन पुस्तिका विनोद बिहारी याज्ञिक द्वारा लिखी गई। जिसमें उदयपुर के समस्त पंडितों का बायोडेटा ब्राह्मण परिषद द्वारा समस्त सनातन समाज को ई पुस्तिका के रूप में उदयपुर वासियों को उपलब्ध कराया जाएगा, जो पूर्ण रूप से नि:शुल्क रहेगी, जिसमें जन्म से लेकर मरणोपरांत तक समस्त पूजा अर्चना के पंडितों का बायोडेटा उपलब्ध है। इस पुस्तिका से समस्त उदयपुर वासियों को काफी फायदा मिलेगा तत्पश्चात महिला प्रकोष्ठ द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम में आए अतिथियों द्वारा महाआरती करके जनहित कल्याण की कामना की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मेनारिया ग्राम सभा के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। तीसरे दिन अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) उदयपुर युवा प्रकोष्ठ, विप्र फाउंडेशन जॉन ए युवा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में एमबी ग्राउंड स्थित इनडोर स्टेडियम में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 250 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंदों के काम आएगा। इस मौके पर युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विजय जोशी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष केशव मोड़, युवा संभाग अध्यक्ष पंकज सुखवाल, मुख्य जिलाध्यक्ष प्रदीप पानेरी, युवा अध्यक्ष गौतम शर्मा, कोषाध्यक्ष मिहिर जानी, सचिव हरीश व्यास, प्रभारी जयंत मेनारिया, युवा प्रदेश महासचिव घनश्याम शर्मा, जिला महासचिव हेमंत रावल, जिला महामंत्री लोकेश जोशी, दीपक, राजू, दुर्गेश जोशी, जितेंद्र मोड़, प्रकाश, महेश मोड़, रवि मोड़, संभाग प्रभारी रमेश शर्मा, अम्बर मेनारिया, विनोद बिहारी याज्ञिक, मुकेश शर्मा, सतीश शर्मा, गोविंद पुष्करणा, दीपक श्रीमाली, संदीप शर्मा, बद्री, सचिन आदि एवं महिला प्रकोष्ठ से अनिता जोशी, दीप्ति पालीवाल, मीनाक्षी शर्मा, गरिमा नागदा, दुर्गा मेनारिया, मोहिनी मेनारिया, सरोज मेनारिया, कृष्णा मेनारिया, दीपिका मेनारिया, करुणा मेनारिया, अनिता शर्मा, निमिषा जोशी, निर्मला मेनारिया, सुलोचना मेनारिया, कमला मेनारिया, पुष्पा नेतावत, हेमलता नेतावत, रक्षिता आमेटा, हेमलता मेनारिया, निकिता मेनारिया, पुष्पा मेनारिया, हिना शर्मा एवं अन्य प्रमुख सदस्यगण व समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।