Homeराजस्थानजयपुरअखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा 8 अगस्त को संसद सम्मान समारोह का...

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा 8 अगस्त को संसद सम्मान समारोह का आयोजन

जयपुर। स्मार्ट हलचल/अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ गोविंद कुलकर्णी ने बताया कि 8 अगस्त को न्यू महाराष्ट्र सदन, कस्तूरबा गांधी मार्ग, इंडिया गेट, दिल्ली में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ और अखिल भारतीय संत समिति द्वारा संसद सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें संपूर्ण भारत के ब्राह्मण समाज के सांसदों एवं मंत्रियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अश्विन कुमार चौबे (पूर्व उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री) संत सानिध्य अनंत श्री विभूषित श्री श्री 1008 स्वामी बालकानंद गिरी जी महाराज (आनंदपीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर) व डॉ गोविंद कुलकर्णी (राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ) होगे ।
कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के सैकड़ो जनप्रतिनिधि सांसदो व मंत्रियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर अंतिम रूपरेखा बन चुकी है और निमंत्रण देने कार्य सम्पूर्ण हो चुका है। डॉ. कुलकर्णी ने बताया कि समारोह को सफलतापूर्वक अयोजन के लिए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ की सभी विंग की सभी कार्यकारिणी निरंतर कार्य में लगी हुई है। यह पूरे भारतवर्ष में एक ऐसा कार्यक्रम होगा जिसमें संपूर्ण ब्राह्मण समाज के सांसदों व मंत्रियों का सम्मान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि वह राजनेता व समाजसेवी लोग उपस्थित होंगे। कार्यक्रम को लेकर ब्राह्मण समाज में काफी उत्साह है वह लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। पूरे विश्व भर में इस कार्यक्रम कि चर्चा हो रही हैं। हजारों की संख्या में लोगों के उपस्थित होने के संकेत मिल रहे हैं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES