अखिल भारतीय गुर्जर महासभा में देवीलाल गुर्जर को बड़ी जिम्मेदारी

(मुकेश गुर्जर)

गंगापुर/सहाड़ा। स्मार्ट हलचल।अखिल भारतीय गुर्जर महासभा (राजस्थान इकाई) की भीलवाड़ा जिला कार्यकारिणी में देवीलाल गुर्जर को तहसील अध्यक्ष, गंगापुर एवं सहाड़ा पद पर नियुक्त किया गया है। महासभा द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह नियुक्ति आगामी तीन वर्षों के लिए की गई है।
जिलाध्यक्ष राधेश्याम भड़ाणा ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए बताया कि देवीलाल गुर्जर द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। महासभा ने उम्मीद जताई कि वे समाज को नई दिशा देने के साथ संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।
नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष देवीलाल गुर्जर ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज हित में पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करेंगे तथा संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।