Homeराजस्थानजयपुरदीपेंद्र सिंह राठौड़ बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष

दीपेंद्र सिंह राठौड़ बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष

क्षत्रिय समाज का गौरव बढ़ाने वाले दीपेंद्र सिंह राठौड़ को मिली बड़ी जिम्मेदारी

अजय सिंह (चिंटू)

जयपुर -स्मार्ट हलचल/अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने समाजसेवी दीपेंद्र सिंह राठौड़ को नागौर जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है। बाजवास गांव के निवासी और परबतसर तहसील से संबंध रखने वाले दीपेंद्र सिंह ने समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके उत्कृष्ट कार्यों और समाजसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए महासभा के राष्ट्रीय सदस्य बलराम सिंह शेखावत (देवराला) ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।

दीपेंद्र सिंह राठौड़ लंबे समय से समाज के उत्थान और क्षत्रिय समुदाय के कल्याण के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में महासभा को और अधिक सशक्त बनाने की उम्मीद जताई जा रही है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्रवासियों और समर्थकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

इस नियुक्ति से समाज के युवाओं में भी नई ऊर्जा का संचार हुआ है और क्षत्रिय महासभा के उद्देश्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।13

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES