पंकज पोरवाल
भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा अध्यक्ष मधु लढा के नेतृत्व में श्री चारभुजा मंदिर में साधारण सभा की मीटिंग रखी गई। इस दौरान सर्वसम्मति से कार्यकारिणी एवं सभी समितियां का चयन किया गया। साथ ही फाल्गुन महीना होने से सदस्याओ द्वारा चारभुजा मंदिर में फाग उत्सव भी मनाया गया। इस दौरान भजनों, पारंपरिक फागुनी गीतों, नृत्य और फूलों-गुलाल की होली के साथ विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिससे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। यह आयोजन सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बना। कोषाध्यक्ष उषा सोनी द्वारा सभी सदस्याओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। सचिव अनुपमा मंत्री द्वारा मनोनित सभी सदस्य जिसमें उपाध्यक्ष स्नेहलता पटवारी, संपादक सुमन असावा, सहसचिव निर्मला बाहेती, पर्यावरण प्रमुख आशा माहेश्वरी, बाल विकास प्रमुख मंजू बल्दवा, महिला सशक्तिकरण जतन हिंगड,़ नेत्रदान देहदान प्रमुख रेखा नवाल, रक्तदान अंगदान प्रभारी मंजू सोमानी, संस्कार संस्कृति प्रमुख पुष्पा मुंदड़ा, संबंध समन्वय मंजू झंवर, जनसंपर्क प्रमुख मंजू दरक, तकनीकी प्रमुख उषा सोमानी, कार्यालय संगिनी मधु हिंगड को पदभार सौपा गया। अध्यक्ष मधु लढा ने कहा की पद केवल नाम के लिए दिए जाते हैं, सभी सदस्यों को मिलजुल कर कार्य करना है। मिल-जुलकर काम करने से कठिन लक्ष्य भी सुगम हो जाते हैं और समाज में सुख-समृद्धि आती है। बैठक में पार्वती लाहोटी, अनुपमा शर्मा, सुधा चांडक, मधु मुंदड़ा, आशा डाड, सुनीता शारदा, उर्मिला अजमेरा, सुमित्रा झंवर, सीमा बिरला सहित कई सदस्याओं की उपस्थिति रही।
