हिंदू नव वर्ष के पूर्व ,अखिल भारतीय कवि सम्मेलन संपन्न
बूंदी-स्मार्ट हलचल|आगामी हिंदू नव वर्ष को बड़े हर्षोल्लास से मनाने को लेकर हिंदू नव वर्ष आयोजन समिति के तत्वाधान में विविध कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं
उसी श्रृखंला में मंगलवार 17 मार्च को शानदार कवि सम्मेलन संपन्न हुआ।
कवि सम्मेलन प्रभारी विकास दीक्षित ने बताया कि हिंदू नव वर्ष पूर्व आजाद पार्क बूंदी में रात्रि 8.30बाद अखिल भारतीय कवि सम्मेलन प्रारंभ हुआ जिसमें देश के ख्याति प्राप्त कवियों ने कविता पाठ किया जो देर रात्रि तक चला
समिति के उपाध्यक्ष मन मोहन अजमेरा ने बताया कि कवि सम्मेलन में सर्व प्रथम सूरत से आई कवि सोनल जैन ने मां सरस्वती की आराधना की ओर श्रृंगार रस से श्रोताओं को रस में डुबोए रखा अपनी जुगल बंदी से भी
प्रताप गढ़ के विजय विद्रोही ने संचालन करते हुए कई सम्मेलन को ऊंचाइयां ओर देश भक्ति और संस्कृति के साथ कई हास्य व्यंग्य सुनाये कवि कुशाल सिंह महुडिया ने राष्ट्रभक्ति के साथ संस्कृति से जोड़ा
धुलेट से आए कवि राजेंद्र गौड़ ने देश भक्ति के जज्बे के साथ कवि सम्मेलन को ऊंचाइयां दी ओर सबसे लंबा कविता पाठ किया
लखनऊ के कवि प्रख्यात मिश्रा ने अपनी ओजस्वी वाणी से देश भक्ति की कविता पाठ की
मंदसौर के कवि मुन्ना बेटरी ने कवि के माहौल को हास्य से लोटपोट करते हुए बहुत गुदगुदाया
संचालक विजय विद्रोही ने अपने अनोखे अंदाज में कविता पाठ किया ओर शानदार संचालन किया
बूंदी पुलिस प्रशासन में अधिकारी रहे अरविंद भारद्वाज ने लोगों की मांग पर शानदार कविता पाठ किया एक नन्ने बालक ने भी में भी राम बनूँगा पर कविता पाठ किया
इंदौर के मुकेश मोलवा ने सनातन संस्कृति के साथ संघ शताब्दी वर्ष सहित देश के जज्बे से रोमांच भर दिया मोलवा ने कहा में हिंदुत्व का वंश बोल रहा हूं
हे भारत में संघ शताब्दी वर्ष बोल रहा हूं
पर बहुत दाद मिली कवि सम्मेलन के बीच बीच में जय श्री राम के वंदे मातरम् के भारत माता की जय,जय भवानी जय भवानी के जयकारे लगते रहे
कवि सम्मेलन में समित के प्रभारी योगेश शर्मा,ब्रह्मदत्त गौतम, मनीष शर्मा, महासचिव रमेश गहलोत,कोषाध्यक्ष मुरली मनोहर माथुर,रामराज बराला,
समिति उपाध्यक्ष मन मोहन अजमेरा,डॉ वी एन माहेश्वरी,पीतांबर शर्मा,मनीष सिंह सिसोदिया, इंद्रा शर्मा,नूपुर मालव,निधि जैन,अरुणा चतुर्वेदी,उमा अजमेरा,आदि उपस्थित सहित कई सामाजिक संगठनों,व्यापार जगत के साथ कई लोगों उपस्थित थे
सभी कवियों का श्री फल ओर दुप्पटे से स्वागत किया
आभार धन्यवाद कवि सम्मेलन प्रभारी विकास दीक्षित ने किया
