अखिल भारतीय श्री नारायणी धाम प्रबंध एवं विकास महासभा समिति की टोंक जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

टोंक। स्मार्ट हलहल|अखिल भारतीय श्री नारायणी धाम प्रबंध एवं विकास महासभा समिति के तत्वावधान में भूतेश्वर महादेव मंदिर, टोंक जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई तथा समाजहित में निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद करेल के टोंक आगमन पर टोंक जिला अध्यक्ष श्याम लाल सैन ने गुलदस्ता भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद करेल ने मां नारायणी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद करेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन खातीपुरा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम धागरथल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दुर्गालाल खरेडा,राष्ट्रीय उपकोषाध्यक्ष रामावतार कड़ीलां

उत्थान समिति टोंक जिला अध्यक्ष रवि सैन (फ़ौजी), टोंक जिला अध्यक्ष श्याम लाल सैन, नागौर जिला अध्यक्ष राधेश्याम सैन सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अतिथियों ने समाज की एकता, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, सामाजिक उत्थान एवं संगठन को मजबूत बनाने पर बल देते हुए कहा कि समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
समारोह में टोंक, निवाई, मालपुरा, देवली, उनियारा, टोडारायसिंह एवं पीपलू सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजबंधु, मातृशक्ति एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस मौके पर हरिओम सैन, महावीर कुआड़ा, महावीर सैन (देवदेवास), श्याम सैन (दूनी), सत्यनारायण सैन, कालू दाखिया , विष्णु सैन, सहित अनेक समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाजहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया गया तथा समाज की एकता, संगठन की मजबूती और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।