दीपक राठौर
बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय तेली महासभा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन बिजौलियाँ में 11 और 12 अक्टूबर को आयोजित होगा इस राष्ट्रीय अधिवेशन मे राष्ट्रीय संयोजक यशवंत कुमार तेली, राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक राधेश्याम गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर कोटा, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सूरज राठौर, राष्ट्रीय महिला संरक्षक विजयलक्ष्मी आर्य, कला आर्य, महिला प्रकोष्ठ डॉ अनीता प्रयाग, राष्ट्रीय संरक्षक हीरालाल तेली, दिलीप भाई मोदी, राजू भाई मोदी, गोविंद भाई मोदी,प्रहलाद मोदी आदि के साथ राष्ट्रीय एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार चंद्रवाल, महिला प्रदेश अध्यक्ष रामकन्या साहु , युवा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश तेली एवं उपाध्यक्ष मय कार्यकारिणी सहित सभी सदस्य इस अधिवेशन का हिस्सा बनेंगे|
अधिवेशन के निमित्त आज ऊपरमाल राठौर तेली समाज के समाज बंधुओ द्वारा बोहरा जी की बगीची में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अधिवेशन की रूपरेखा को लेकर चर्चा की गई|


