बूंदी-स्मार्ट हलचल|शहर के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बालचंद पाड़ा बूंदी के कक्षा 12 के विज्ञान तथा कला संकाय के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं | प्रधानाचार्या श्रीमती अनुपमा तिवारी ने बताया कि विज्ञान संकाय में धारा शर्मा प्रथम स्थान (95.8%), लक्षिता सैनी द्वितीय स्थान(91%) तथा सोनाक्षी गौतम तृतीय स्थान (88%) पर रही
इसी प्रकार कला संकाय में राजेश्वरी गौतम प्रथम स्थान (92.4%), इशिका सैनी द्वितीय स्थान (81.8%) तथा गुंजन सैनी तृतीय स्थान (80.8%) पर रही इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर तथा मुंह मीठा करवाकर अभिनंदन किया गया |
