एजाज़ अहमद उस्मानी
स्मार्ट हलचल|तीर्थराज पुष्कर में बागेश्वर धाम सरकार के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय श्री हनुमंत कथा का बुधवार को भव्य समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन दूर-दराज़ से लाखों श्रद्धालु दर्शन और श्रवण के लिए पहुंचे।
कथा वाचन में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि सच्ची भक्ति से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और हनुमान चालीसा के नियमित पाठ से मानसिक शांति और संकटों से मुक्ति मिलती है।
कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। दिव्य दरबार में कई श्रद्धालुओं ने अपनी समस्याएं रखीं और बाबा की कृपा से राहत पाई।
तीन दिवसीय आयोजन ने पुष्कर की धार्मिक गरिमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। समापन पर शास्त्री जी ने श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार और राष्ट्रहित के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।










