Homeभीलवाड़ाभूतपूर्व विद्यार्थी परिषद एमएलवीटीईसी ने मेधावी व जरूरतमंद 25 स्टूडेंट को दी...

भूतपूर्व विद्यार्थी परिषद एमएलवीटीईसी ने मेधावी व जरूरतमंद 25 स्टूडेंट को दी छात्रवृत्ति

प्राचार्य डॉ. डीएन व्यास को भेंट किया 6.25 लाख रुपए का चेक

(पंकज पोरवाल)

भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल/थ्राईविंग इंजीनियर एलुमनाई ऑफ माणिक्य लाल वर्मा टेक्सटाइल एवं इंजीनियरिंग कॉलेज (भूतपूर्व विद्यार्थी परिषद) के पदाधिकारियों ने कॉलेज में अध्ययनरत मेधावी एवं जरूरतमंद 25 छात्र-छात्राओं को 6.25 लाख रुपए की छात्रवृत्ति दी। यह संस्था गत कई वर्षों से संस्थान में पढ़ रहे ऐसे जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों की मदद करती है, जिन्हें सरकारी योजनाओं, एनजीओ, बैंक, अथवा अन्य सामाजिक संस्थाओं से अपनी फीस जमा करवाने की आर्थिक मदद नहीं मिल पाती। इस छात्रवृत्ति की राशि को कॉलेज के पूर्व विद्यार्थी हर साल एकत्रित करते हैं और एक सुव्यवस्थित चयन प्रक्रिया के माध्यम से जरूरतमंद विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। अब तक यह छात्रवृत्ति सीधे विद्यार्थियों को दी जा रही थी, लेकिन इस बार से एक केंद्रीकृत व्यवस्था के तहत एक मुश्त राशि का चेक संस्था के अध्यक्ष अनुराग जागेटिया, मुख्य सचिव प्रशांत सिंह परमार, कोषाध्यक्ष प्रतीक गर्ग ने प्राचार्य डॉ. डीएन व्यास को दी। जिससे यह राशि सीधे इन विद्यार्थियों के फीस में जमा हो जाएगी।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES