अमरपुरा में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जांच शिविर में मिला रोगियों को लाभ

जे पी शर्मा

बनेड़ा – उपखण्ड सर्किल के लापिया गांव स्थित राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय के तत्वावधान में गुरुवार को अमरपुरा गांव स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्रभारी राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय लापिया  ने बताया कि उपखंड अधिकारी श्रीकान्त व्यास और उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग भीलवाड़ा डॉ महाराज सिंह के निर्देश पर अमरपुरा में आयोजित स्वास्थ्य जांच और उपचार शिविर में एएनम पिंकी वैष्णव,आयुर्वेद नर्स ने महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की हीमोग्लोबिन की जांच की।योग प्रशिक्षक कमलेश कुमार सैन और दरियाव खटीक ने रोगियों को आयुर्वेद औषधि वितरित करने में सहयोग किया।डॉ सरफराज अली खान ने बताया कि उक्त शिविर का उद्देश्य गांव देहात के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उपचार उपलब्ध कराना था।