स्मार्ट हलचल|स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल ब्लॉक करौली प्रधानाचार्य गोविंद सहाय प्रजापत ने बताया कि 14 अप्रैल भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में आज स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल ब्लॉक करौली में पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान परी गुप्ता,द्वितीय स्थान शिवानी मीणा,तृतीय स्थान परी मित्तल ने प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक विद्यार्थियों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र बनायें।पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रियांशी, द्वितीय स्थान पर रितु,तृतीय स्थान पर सुमित्रा रही। प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने बाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य गोविंद सहाय प्रजापत,राजेश कुमार मीणा, मुकेश कुमार मीणा,मीरा मीना,सोहनलाल तिवाडी ने पुरस्कृत किया।इस अवसर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के जीवन,दर्शन पर प्रधानाचार्य गोविंद सहाय प्रजापत ने प्रकाश डाला।भारतीय संविधान के निर्माण में उनकी भूमिका,सामाजिक सुधार में उनके द्वारा किये गये कार्यों पर राजेश कुमार मीना ने विद्यार्थियों को बताया। इस अवसर पर मॉडल स्कूल करौली का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
