अंबेडकर जयंती सप्ताह: बीएफए क्लब ने फुटबॉल मैच आयोजित कर दिया एकता का संदेश

 

अनिल कुमार
जिला ब्यावर

 

ब्यावर। स्मार्ट हलचल|बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती सप्ताह के पावन अवसर पर बुगला फुटबॉल एकेडमी (बी.एफ.ए.) द्वारा एक मैत्री फुटबॉल मैच का शानदार आयोजन किया गया। एकेडमी के संरक्षक एवं पूर्व सभापति गोविन्द पंडित के मार्गदर्शन में यह मुकाबला बी.एफ.ए. क्लब ब्यावर और डी.एफ.सी. क्लब अजमेर के बीच खेला गया।

टॉस और मुख्य अतिथि का संबोधन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर कांग्रेस कमेटी ब्यावर के अध्यक्ष भारत बाघमार रहे, जिन्होंने टॉस करवाकर मैच का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बाघमार ने कहा कि बाबा साहेब के सिद्धांत— ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ आज भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने युवाओं से इन आदर्शों को अपने जीवन और खेल भावना में उतारने का आह्वान किया।

अनुशासन और खेल का तालमेल
मैच के दौरान रेफरी की भूमिका रामदास खोकर ने निभाई, जबकि मंच का सफल संचालन स्वास्थ्य निरीक्षक हरिराम लखन द्वारा किया गया। खेल के मैदान पर दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

गणमान्य जनों की उपस्थिति
इस खेल उत्सव के दौरान जिला फुटबॉल संघ के सचिव व कोच सुधीर जोसफ़, कांग्रेस परशुराम मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, ईश्वर शरण, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश गोयर, चिराग मेघवाल, विनोद मिण्डल, नीरज घावरी, मुकेश डुलगच, सचिन और साबू सहित कई खेल प्रेमी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।