Homeभीलवाड़ाआम बजट में बड़ी घोषणा से भीलवाड़ा की टेक्सटाइल सिटी को लगेंगे...

आम बजट में बड़ी घोषणा से भीलवाड़ा की टेक्सटाइल सिटी को लगेंगे पंख, उद्यमियों में खुशी की लहर

भीलवाड़ा । सहमे बाजार और महंगाई की मार झेल रही जनता के बीच आज पेश हुए केंद्रीय बजट में चैलेंज मोड में मेगा टेक्सटाइल पार्क, टेक्सटाइल लेबर इंसेंटिव स्कीम और नेशनल हैंडलूम व हैंडीक्राफ्ट प्रोग्राम की घोषणा से राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के कपड़ा उद्यमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। राजस्थान का भीलवाड़ा जिला कपड़ा उद्योग में सिरमौर है और बजट घोषणा में प्रस्तावित मेगा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना होने से वस्त्रनगरी के कपड़ा उद्योग को पंख लगने तय हैं ।

सालाना 40 हजार करोड़ का टर्नओवर, 8 हजार करोड़ का एक्सपोर्ट
वस्त्रनगरी भीलवाड़ा में सालाना 40 हजार करोड़ का टर्नओवर और 8 हजार करोड़ से अधिक का निर्यात होता है। इस वित्त मंत्री की बजट घोषणा से इस औद्योगिक हब को मानों ‘बूस्टर डोज’ मिल गई है। उद्यमियों ने कहा कि बजट में ‘मेगा टेक्सटाइल पार्क’ की घोषणा हुई है जिससे अब यह शहर वैश्विक पटल पर चीन और वियतनाम जैसे देशों को सीधी टक्कर देने वाला है ।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES