Homeभीलवाड़ाRPSC की जारी विज्ञप्ति मे संशोधन करने की मांग, उप मुख्यमंत्री को...

RPSC की जारी विज्ञप्ति मे संशोधन करने की मांग, उप मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

(आज़ाद नेब)

जहाजपुर/स्मार्ट हलचल/डॉ भीमराव अंबेडकर विचार मंच के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के जहाजपुर आगमन पर राजस्थान प्रशासनिक सेवा राजस्थान तहसीलदार सेवा के राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किए गए विज्ञापन में संवैधानिक अनुपात में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण विज्ञापित पदों के अनुसार काफी कम या शून्य पद दर्शाए गए हैं। इसके विरोध में राजस्थान प्रशासनिक सेवा राजस्थान तहसीलदार सेवा 2024-25 के पदो की संवैधानिक आनुपातिक प्रतिनिधित्व में संशोधित विज्ञप्ति जारी करके न्याय दिलाने की मांग की।

इस दौरान डॉ भीमराव अंबेडकर विचार मंच के प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष रामजस मीणा, संरक्षक भवानी राम रेगर, भोपाल सिंह मीणा, प्रहलाद मीणा, मनराज गुर्जर, धनराज मीणा, गोपाल लाल मीणा रतनपुरा, कुलदीप सिंह मीणा, बाबू सिंह मीणा टीकड़ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES