अमेरिकन यूनिवर्सिटी मैरीलैंड ने उमेश शर्मा को दी डॉक्टरेट की उपाधि
मदन मोहन गर्ग
स्मार्ट हलचल।गंगापुर सिटी।अमेरिकन यूनिवर्सिटी मैरीलैंड ने शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर डी एस साइंस एकेडमी के निदेशक उमेश शर्मा को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की है। यूनिवर्सिटी ने उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयास व सुधारों के लिए डॉक्टरेट डिग्री की उपाधि प्रदान की है। यह सम्मान उन्हें नई दिल्ली के इंडियन हैबिटेट सेंटर में कार्यक्रम के दौरान दिया गया। बता दें कि पूरे देश में मैरीलैंड यूनिवर्सिटी ने विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। मानद उपाधि प्रदान करना विश्वविद्यालय के जीवन में एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। एक मानद उपाधि अकादमिक क्षेत्र और समाज के लाभ के व्यापक क्षेत्रों में असामान्य रूप से मेधावी उपलब्धियों और गतिविधि को मान्यता देती है, जो एक महान विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानित मूल्यों को दर्शाती है। मानद उपाधियाँ उन लोगों को प्रदान की जाती हैं जिनकी उपलब्धियाँ इतनी उत्कृष्ट होती हैं कि वे उदाहरण के माध्यम से विश्वविद्यालय के स्नातकों को प्रेरणा और नेतृत्व प्रदान करते हैं।इस सम्मान के लिए प्राप्तकर्ताओं को चुनने में विश्वविद्यालय भी इस सिद्धांत द्वारा निर्देशित होता है कि व्यक्तियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित करने में, विश्वविद्यालय ऐसे विशेष योग्यता वाले लोगों के साथ जुड़कर खुद को भी सम्मानित कर रहा है।