भीलवाड़ा । अगर आपको कही भी एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी एवं जमाखोरी दिखाई पड़ती है तो आप इसकी शिकायत तुरंत 121 नंबर पर दर्ज करवा सकते है पुलिस प्रशासन द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी व अवैध भण्डारण करने वालों के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जाएगी । इसके लिए एसपी यादव ने समस्त थानाधिकारियों को एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी व अवैध भण्डारण की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए है । एसपी धर्मेन्द्र सिंह द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी व अवैध भण्डारण की रोकथाम व उन पर कार्यवाही हेतु जिले मे थानाधिकारियों को सख्ती से निपटने एवं त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके फलस्वरूप पुलिस थाना काछोला एवं रायपुर में एलपीजी गैस सिलेन्डर की कालाबाजारी व अवैध भण्डारण की सूचना पर कार्यवाही की गई है। आमजन से अपील है कि वे गैस सिलेन्डर सम्बंधी कालाबाजारी, अवैध भण्डारण व बिक्री मे गडबडी या अन्य षिकायत हो तो हेल्पलाईन नम्बर ‘‘112‘‘ पर सूचना देवे, आमजन की सूचना पर तुरन्त कार्यवाही की जायेगी तथा आमजन से की अपील है कि एलपीजी गैस की किल्लत सम्बंधी अपवाहो पर ध्यान नही देवें।
