Homeभीलवाड़ाआमजन ने प्रशासन की कार्यवाही को सराहा तो व्यापारियों में रोष, सर्राफा...

आमजन ने प्रशासन की कार्यवाही को सराहा तो व्यापारियों में रोष, सर्राफा बाजार, धानमंडी के बाजार भी चोड़े करने की उठी मांग

Published on

सेवा सदन रोड भी अतिक्रमण की जद में, फूटपाथ पर अवैध कब्जा

(राजेश जीनगर, भीलवाड़ा)
नगर निगम बोर्ड के महापौर व पार्षदों का कार्यकाल खत्म होने के साथ ही नगर निगम का पीला पंजा लगातार बाजार में गरज रहा है और बाजार में फुटपाथ तक अवैध कब्जे को हटाने का काम जारी है। इस कार्यवाही को लेकर व्यापारी जगत में रोष है तो वहीं आमजन ने प्रशासन की इस कार्यवाही को सराहा है और कहा है की सबसे व्यस्ततम क्षेत्र आजाद चौक की सुध लेने के बाद नगर निगम व जिला प्रशासन को सर्राफा बाजार, धानमंडी व बड़े मंदिर के आसपास में भी सर्वे करवाकर सुगम यातायात की पहल करनी चाहिए। यहां भी दिन के समय में दुपहिया वाहन भी बामुश्किल से निकल पाता है और हालात दयनीय स्थिति में है। इसी के तरह के हालात सेवा सदन मार्ग के है, यहां बने कॉम्प्लेक्स व दुकानों के बाहर जरूरत से ज्यादा फूटपाथ तक कब्जा होने की बात सामने आई है। वहीं पिछले कुछ समय से जारी नगर निगम व नगर विकास न्यास द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर सुगबुगाहट है की नगर निकाय चुनाव सिर पर है और ऐसे में इस तरह की कार्यवाही समझ से परे है तो वहीं चुनावी मैदान में उतरने वाले भावी पार्षदों के सामने व्यापारी जगत का ये बड़ा सवाल रहेगा की जब शहर उधेड़ा जा रहा था, उस समय कहां थे ?? नगर निगम की लगातार कार्रवाई में गुरुवार को माणिक्य नगर चौराहे से श्री गेस्ट हाउस चौराहे तक अतिक्रमण हटाए गए और नालियों के उपर बनी सिढ़ीयो को तोडा गया। जबकी कई दुकानों के टीनशैड उतारे गए और पीला पंजा जमकर गरजा।

निगम और न्यास इन पर मेहरबां क्यों ????
कन्ट्रोल रूम स्थित नगर निगम क्षेत्र में आने अयोध्या इंटरप्राइजेज के फुटपाथ पर और नगर विकास न्यास के क्षेत्राधिकार में आने वाले अहिंसा सर्किल के अतिक्रमण पर जिम्मेदार मेहरबां क्यों है, ये बड़ा सवाल है ??
अहिंसा सर्किल पर सब्जी विक्रेताओं, चाय थडियों, केबिनों व अव्यवस्थित खड़े ऑटो, ट्रेक्टर पिछले कई समय से राह में रोड़ा बने हुए हैं। जिसके चलते दुपहिया व चौपहिया वाहनों का निकलना दुभर हो चला है। लेकिन, नगर विकास न्यास और नगर निगम के पीले पंजे की गरजना इधर क्यों नहीं है, ये विचारणीय है।

 

Latest articles

प्यार का अनोखा रंग: नागौर के रियांबड़ी गांव में दुल्हन बनकर आया प्रेम, और खुली समाज की परतें

एजाज़ अहमद उस्मानी स्मार्ट हलचल| नागौर जिले के छोटे से गांव रियांबड़ी में प्रेम की...

रमज़ान का पवित्र महीना शुरू, पहली सहरी के साथ शुरू हुए रोज़े,मुस्लिम समुदाय में उत्साह

 अजीम खान चिनायटा हिंडौन/स्मार्ट हलचल,इबादत का महीना रमज़ान के पहले रोजे पर मुस्लिम समुदाय में...

डी जी की गाड़ी से बहुत बड़ा हादसा होने से दो मासूम बच्चों की मोत हो गई

स्मार्ट हलचल|टोंक जिला मुख्यालय पर स्थित गोल डूंगरी में डी जी की गाड़ी से...

राजे छत्रपति शिवाजी महाराज की 396 वीं जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा का कांग्रेसजनों ने किया पुष्पवर्षा से स्वागत व अभिनंदन

निंबाहेड़ा, 19 फरवरी 2026 स्मार्ट हलचल|निंबाहेड़ा क्षत्रीय मराठा समाज द्वारा राजे छत्रपति शिवाजी महाराज की...

More like this

खबर का असर – 3 दिन पूर्व टूटे नाले का कराया निर्माण, कॉलोनी वासियों ने पालिका प्रशासन का जताया आभार

दीपक राठौर बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल|कस्बे मे इंदिरा कॉलोनी के कांग्रेस कार्यालय के समीप सबसे पुराने जावदा,...

नई गाड़ी का मुहूर्त कर घर के लिए निकला परिवार, बोनट से उठा धुआं, मची अफरा तफरी

राजेश जीनगर भीलवाड़ा । मुहर्त कर गाड़ी लेकर घर लोट रहे परिवार की नई नवेली...