Homeभीलवाड़ाआमलीगढ़ में''एक पेड़ माँ के नाम" अभियान का हुआ आगाज

आमलीगढ़ में”एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का हुआ आगाज

मुकेश खटीक
मंगरोप।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत प्रत्येक शक्ति केंद्र पर 370 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है इसी अभियान के अंतर्गत उपाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि अमर सिंह पुरावत,भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला आईटी प्रभारी गोविन्द वैष्णव द्वारा गुरुवार को आमलीगढ़ में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।वैष्णव बताया है कि प्रत्येक बुथ स्तर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत करके इस अभियान को मजबूत एवं गतिशील बनाने एवं प्रकृति व पर्यावरण को हरा भरा बनाये रखने में कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा है।इस अवसर पर बुथ अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,भोली पंचायत प्रभारी अर्जुन सिंह,देवी लाल,किशन गुर्जर आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES