Homeभीलवाड़ाआमलीगढ़ पंचायत में नालियों की सफाई के नाम पर लीपापोती का आरोप,ग्रामीणों...

आमलीगढ़ पंचायत में नालियों की सफाई के नाम पर लीपापोती का आरोप,ग्रामीणों में रोष

मंगरोप।हमीरगढ़ उपखंड क्षेत्र की आमलीगढ़ पंचायत में नालियों की सफाई को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन पर लीपापोती करने का आरोप लगाया है।ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में पंचायत प्रशासन द्वारा नालियों की सफाई करवाई गई,लेकिन यह कार्य केवल औपचारिकता तक ही सीमित रहा।ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के कई मोहल्लों में नालियों की आंशिक सफाई तो कर दी गई,लेकिन नालियों के ऊपर और आसपास उगी झाड़ियों व कचरे को हटाने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।इसके चलते नालियों में दोबारा गंदगी भरने और जल निकासी बाधित होने की आशंका बनी हुई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नालियों की पूर्ण सफाई के साथ-साथ आसपास की झाड़ियों को नहीं हटाया गया,तो बरसात के मौसम में जलभराव और गंदगी की समस्या गंभीर हो सकती है।ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन से मांग की है कि नालियों की समुचित व स्थायी सफाई करवाई जाए,ताकि आमजन को परेशानियों का सामना न करना पड़े।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो वे उच्च अधिकारियों को शिकायत करने के साथ आंदोलन का रास्ता भी अपना सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular