Homeराजस्थानअलवरपेयजल के लिए 1 करोड़ 43 लाख 63 हजार की राशि स्वीकृत

पेयजल के लिए 1 करोड़ 43 लाख 63 हजार की राशि स्वीकृत

बानसूर ।स्मार्ट हलचल/क्षेत्र में पेयजल समस्या कों दूर करनें के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने विधायक देवीसिंह शेखावत की सिफारिश पर 1 करोड़ 43 लाख 63 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। क्षेत्र में कुल 5 नलकूप व 10 हैंडपंप लगाए जाएंगे। रामपुर में 35.66 लाख रुपए की लागत से 2 नलकूप स्थापित किए जाएंगे तों वहीं हमीरपुर में 16.87 लाख रुपए से एक नलकूप बनेगा। गिरुड़ी में 19.72 लाख रुपए और बहराम का बास में 19.63 लाख रुपए की लागत से एक-एक नलकूप स्थापित होंगे। इसके साथ हीं 23.84 लाख रुपए की लागत से विभिन्न गांवों में हैंडपंप लगाए जाएंगे। माजरा रावत में 3 हैंडपंप लगेंगे। किशोरपुरा, मोरोड़ी, ईशरा का बास, बसई चौहान, होलावास, नांगललाखा और तुर्किया का बास में एक-एक हैंडपंप स्थापित किए जाएंगे। हाजीपुर में 25.76 लाख रुपए की लागत से एक नलकूप का निर्माण होगा। जिससें क्षेत्र के 12 गांवों में पेयजल की उपलब्धता बेहतर होगी। स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक देवीसिंह शेखावत और मंत्री कन्हैया लाल चौधरी का आभार व्यक्त किया है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES