प्रभावी प्रार्थना सभा और हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ बनेंगे बालकों में संस्कार के केंद्र:पुष्करणा

उदयपुर संभाग की संभाग टोली बैठक प्रदेश अध्यक्ष पुष्करणा के सानिध्य में हुई संपन्न

मंगलवाड़।स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा उदयपुर संभाग की संभाग टोली बैठक रविवार को राउमावि मंगलवाड़ में प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई।संभाग संयुक्त मंत्री तेजपाल सिंह शक्तावत ने बताया कि बैठक में विशिष्ट अतिथि प्रदेश संयुक्त मंत्री रमेश चंद्र पुरोहित और अध्यक्षता संभाग उपाध्यक्ष पूरण मल लौहार ने की।संगठन के सुदृढ़ीकरण, कार्यकर्ता संपर्क एवं सम्भाल की दृष्टि से संकुल से लेकर प्रदेश स्तर तक दायित्वधारी कार्यकर्ताओं द्वारा संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन किया जाता है। संगठन की योजनानुसार समय-समय पर बैठकों एवं प्रवास के माध्यम से प्राप्त सुझावों के अनुसार कार्यों की समीक्षा तथा आगामी कार्ययोजना निर्धारित की जाती है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्य अतिथि पुष्करणा ने संगठन के सुचारू संचालन के लिए संकुल स्तर तक प्रवास करने का आह्वान किया।प्रवास के दौरान हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ और प्रभावी प्रार्थना सभा कार्यक्रम को लेकर चर्चा कर विद्यालयों में अपेक्षित परिवर्तन लाने में संगठन के कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।साथ ही संगठन के समस्त कार्यकर्ताओं से समाज परिवर्तन के लिए नशा मुक्ति,पर्यावरण,भारतीय सांस्कृतिक परम्परा,स्वच्छ भारत अभियान,प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण जैसे अभियानों के प्रभावी प्रसार के लिए आग्रह किया।
प्रदेश संयुक्त मंत्री पुरोहित ने कहा कि संगठन के कार्यक्रम का आयोजन और संपादन योजनानुसार करते हुए संगठन के कार्यकर्ताओं को पूर्ण समय और समर्पण से कार्य करना चाहिए।बैठक में प्रमुख रूप से खण्ड एवं जिला साधारण सभा के आयोजन एवं कार्य की समीक्षा,जिला सम्मेलनों की समीक्षा,संत रविदास जी व्याख्यान कार्यक्रम,सम्भाग के दायित्वधारी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे संगठनात्मक कार्य,प्रवास की आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर सम्भाग टोली से सम्भाग संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत,वीणा वैष्णव,विभाग संगठन मंत्री नारायण सिंह चुण्डावत,देवीलाल पटेल,डूंगला खंड अध्यक्ष गोवर्धन लाल शर्मा,मंत्री सुरेश चंद्र लोहार उपस्थित रहे।