वार्ड की बेटी बनकर करूंगी सेवा, हर समस्या के समाधान का प्रयास रहेगा—पूजा राठौड़

ब्यावर। स्मार्ट हलचल|निकाय चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 39 में निर्दलीय प्रत्याशी पूजा राठौड़ ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने वार्ड में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से मुलाकात की और अपने पक्ष में मतदान की अपील की। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने वार्ड के विकास और मूलभूत समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया।पूजा राठौड़ ने कहा कि वे जमीन से जुड़ी हुई हैं और वार्डवासियों को अपने परिवार की तरह मानती हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड की किसी भी समस्या को अपनी परेशानी समझकर उसके समाधान के लिए पूरी मेहनत से प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि वे वार्डवासियों के साथ बेटी और परिवार के सदस्य की तरह हर परिस्थिति में खड़ी रहेंगी।उन्होंने महिलाओं के हित में भी काम करने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार की ओर से महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। साथ ही वार्ड के पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग किया जाएगा।

पूजा राठौड़ ने कहा कि उनका उद्देश्य वार्ड का विकास और लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करवाना है। उन्होंने वार्डवासियों से विश्वास और समर्थन मांगते हुए ‘टेलीफोन’ चुनाव चिन्ह पर मतदान करने की अपील की।