स्मार्ट हलचल|खखरेरू फतेहपुर थाना क्षेत्र के कोट ग्राम में कल शाम लगभग 8:00 बजे ननकी पत्नी स्व कन्हैया उम्र 65 वर्ष को जहरीला सर्प काट लिया जिसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने भीमपुर देसी दवा पिलाने लेकर गए वहां से निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो लेकर गए जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित किया वही मां की मौत की खबर सुनकर परिजनों में रो-रो कर बुरा हाल है
जानकारी के अनुसार कोट निवासी ननकी पत्नी स्व0 कन्हैया उम्र 65 वर्ष खाना खाने के बाद लगभग 8:00 बजे आंख में दवा डालने के लिए पास के ताक पर दवा लेने के लिए गई वही सिर्फ पर में काट लिया पर जनों ने तत्काल निजी साधन से कोट से मंझनपुर भीमपुर लेकर गए जहां देसी दवा पिलाकर परिजनों ने रात में लगभग 11:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित किया सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और खखरेरू पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलते ही पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो पहुंचकर पंचनामा करके सबको पोस्टमार्टम के लिए भेजा