रोटरी क्लब पद्मिनी की पहल, पौधारोपण के साथ अस्पताल में जरूरतमंदों की सेवा

कोटा

कोटा।स्मार्ट हलचल।पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोटरी क्लब पद्मिनी ने दो महत्वपूर्ण जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए। क्लब की ओर से बूंदी रोड क्षेत्र में 100 से अधिक पौधों का रोपण किया गया, वहीं एमबीएस अस्पताल में मरीजों के परिजनों एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट और ताजे फलों का वितरण कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया गया।
अध्यक्ष दीप्ति राजावत ने बताया कि क्लब की उपाध्यक्ष मंजू यादव के सहयोग से आयोजित पौधारोपण अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के 100 से अधिक पौधे लगाए गए। सचिव डॉ. प्रीति ने बताया कि
इसी क्रम में एमबीएस अस्पताल परिसर में 150 से अधिक भोजन के पैकेट तथा ताजे फलों का वितरण किया गया। इस सेवा गतिविधि के लिए क्लब सदस्य शीना आनंद ने सहयोग प्रदान किया। अस्पताल में उपचाररत मरीजों के परिजनों एवं अन्य जरूरतमंद लोगों ने इस पहल का लाभ उठाया।
क्लब अध्यक्ष दीप्ति राजावत ने बताया कि वर्षा ऋतु के दौरान क्लब ने 500 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अभियान इसी संकल्प का हिस्सा है और आगामी दिनों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भी इसी प्रकार के अभियान चलाए जाएंगे।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष दीप्ति राजावत, सचिव डॉ. प्रीति, प्रीति आनंद, प्रियंका माथुर, उषा गुप्ता, दीप्ति गुप्ता, नीता मित्तल, रंजना सेठी, संगीता काबरा, रेनू पालीवाल, शुभा गुप्ता, सम्मो आनंद सहित क्लब के अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *