Homeराजस्थानजयपुरराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरणीय पहल — "हरित घर दर्शन" कार्यक्रम में...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरणीय पहल — “हरित घर दर्शन” कार्यक्रम में वृक्ष पूजन से हुई शुरुआत

औषधीय वाटिका भ्रमण और पर्यावरण संरक्षण पर हुआ मंथन

जयपुर, 14 जुलाई 2025
स्मार्ट हलचल|राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जयपुर प्रांत की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत शनिवार को “हरित घर दर्शन कार्यक्रम एवं पर्यावरण गोष्ठी” का सफल आयोजन ओरियन ग्रीन्स परिसर में किया गया। इस आयोजन में संघ के जयपुर प्रांत, महानगर, विद्याधर भाग तथा ओरियन ग्रीन्स संस्था के पदाधिकारियों ने भाग लेकर पर्यावरणीय चेतना को मजबूत किया।

वृक्ष पूजन से हुई शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय परंपरा अनुसार वृक्ष पूजन से हुआ, जिसमें सभी पदाधिकारियों ने औषधीय पौधों की विशेष महत्ता पर चर्चा की और उन्हें संरक्षण का संकल्प लिया।

इसके पश्चात उपस्थित जनों ने ओरियन ग्रीन्स की औषधीय वाटिका का भ्रमण किया। इस दौरान विभिन्न औषधीय पौधों के वैज्ञानिक व सांस्कृतिक पक्षों पर जानकारी साझा की गई।
भ्रमण के बाद प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था रही।

इको मित्रम ऐप की जानकारी

गोष्ठी में “इको मित्रम ऐप” के माध्यम से पर्यावरणीय गतिविधियों को कैसे जोड़ा और साझा किया जा सकता है — इस पर विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ऐप को अपने क्षेत्रीय अभियानों में उपयोग करने का संकल्प भी लिया।

आगामी योजनाओं पर संवाद

कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण की आगामी योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श हुआ। विभिन्न क्षेत्रों से आए स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में चल रही पर्यावरण गतिविधियों का अनुभव साझा किया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय संघ संचालक डॉ. रमेश अग्रवाल का मार्गदर्शन व सान्निध्य प्राप्त हुआ, जिन्होंने पर्यावरण को संघ कार्य के एक अभिन्न अंग के रूप में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। सलाहकार आनंद स्वरूप अग्निहोत्री ने भी विचार व्यक्त किए।

इस पूरे आयोजन का संयोजन अशोक शर्मा एवं नीता उपाध्याय द्वारा किया गया, जिन्होंने आयोजन की रूपरेखा, समन्वय और संचालन में विशेष भूमिका निभाई।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES